Monday, 26 December 2011

अगले माह बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम



  1. नई दिल्ली। नववर्ष पर पेट्रोल की अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसके दामों में एक रूपये प्रति लीटर का इजाफा हो सकता है। डॉलर के मुकाबले रूपये में आई कमजोरी से कच्चे तेल (क्रूड) का आयात महंगा हो गया है। यही वजह है कि सरकारी तेल कंपनियां दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। वैसे, यह फैसला इतना आसान नहीं होगा। कीमत बढ़ाने के लिए राजनीतिक स्वीकृति जरूरी होगी। अब जब पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है, तो सरकार पूरे आकलन के बाद 
  2. ...

Sunday, 25 December 2011

मुशर्रफ को थी लादेन के छिपने की जानकारी







 पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख का दावा है कि पाक इंटेलीजेंस ब्यूरो ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को एबटाबाद में लंबे समय से छिपा रखा था। इतना ही नहीं पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ संभवतया मौजूदा सैन्य प्रमुख कियानी को भी ओसामा के छिपे होने की जानकारी थी।   
 
जनरल जियाउद्दीन बट ने अक्टूबर में एक कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया था। बट को तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सेना प्रमुख नियुक्त किया था लेकिन वे पदभार संभाल नहीं पाए और 12 अक्टूबर को मुशर्रफ ने तख्ता पलट कर सत्ता हासिल कर ली।   
 
वाशिंगटन स्थित सामरिक मामलों से जुड़े थिंक टैंक जेम्सटाउन फाउंडेशन की पत्रिका टेरेरिज्म मॉनीटर के ताजा अंक में प्रकाशित रिपोर्ट में ओसामा से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया गया है। इसमें जनरल बट के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान के इंटेलीजेंस ब्यूरो के तत्कालीन महानिदेशक एजाज शाह ने एबटाबाद स्थित आईबी के सुरक्षित ठिकाने पर लादेन को पनाह दी थी।   
 
बट ने बताया कि मुशर्रफ की सरकार में शाह की स्थिति बेहद ताकतवर थी। अमेरिकी कमांडो दस्तों ने एक बड़ी कार्रवाई में दो मई को एबटाबाद में लादेन को मार गिराया था। इसके बाद से ही अमेरिका के साथ पाक के रिश्तों में तल्खी बढ़ती चली गई।

Wednesday, 7 December 2011

भंवरी देवी केस: खीझी सीबीआई टॉर्चर पर उतरी


नई दिल्ली. क्या राजस्थान की लापता नर्स भंवरी देवी से जुड़े मामले की जांच में जुटी सीबीआई अब तक किसी ठोस नतीजे पर न पहुंचने की खीझ अमानवीय यातनाएं देकर निकाल रही है?  यह सवाल पिछले एक-दो दिनों में सीबीआई की पूछताछ के तरीकों पर लगे आरोपों के बाद उठा है।

भंवरी देवी मामले के आरोपी राजस्थान के पूर्व मंत्री दिव्या मदेरणा ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीबीआई उनके पिता महिपाल मदेरणा को यातनाएं दे रही है। दिव्या ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी के बाद से उन्हें सोने नहीं दिया गया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। दिव्या के मुताबिक पूछताछ कर रहे अफसर महिपाल के बाल खींच रहे हैं और उन्हें गालियां दे रहे हैं। बुधवार को दिव्या ने अपने पिता से मुलाकात की थी।

वहीं, सीबीआई की पूछताछ और जांच के तौर-तरीकों पर सबसे बड़ा सवाल एक वीडियो क्लिप ने खड़ा किया है। इस क्लिप में एक युवक को बिना कपड़ों के एक खिड़की के सहारे दोनों हाथ ऊपर किए हुए खड़ा दिखाया गया है। यह पिपाड़ का ही एक युवक है। क्लिप में यह युवक और सीबीआईकर्मी बार-बार खिड़की की तरफ देखते हैं। बाद में खिड़की खोली भी जाती है। दरअसल, जोधपुर के 10-12 मीडियाकर्मी जब अमरचंद की तलाश में सर्किट हाउस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रात 8:30 बजे वहां अमरचंद की बजाय पीपाड़ के एक युवक से पूछताछ की जा रही थी। इसके बाद ही किसी ने यह वीडियो क्लिप तैयार की।

वहीं, दूसरी ओर भंवरी देवी के पति अमरचंद ने भी सीबीआई पूछताछ पर सवाल खड़े किए हैं। अमरचंद ने आरोप लगाया है कि सीबीआई भंवरी को ढूंढ़ने की बजाय उन्हें ही जांच के नाम पर परेशान कर रही है। बुधवार को कोर्ट से निकलते ही सीबीआई ने अमरचंद को पूछताछ के लिए बुला लिया। शाम करीब साढ़े छह बजे उसने लघुशंका का बहाना बनाया तो एक अफसर उसके साथ गया। अमरचंद ने अचानक उस अफसर को धक्का दिया और सर्किट हाउस के पिछवाड़े की दीवार फांद कर भाग निकला था।

भंवरी को गायब हुए तीन महीने से ज़्यादा का वक्त बीत चुका है। सीबीआई अक्टूबर से इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन सीबीआई इस केस में अब तक न तो भंवरी देवी का पता लगा पाई है और न ही उसे यह समझ में आ रहा है कि भंवरी देवी को किसने और क्यों गायब किया? सीबीआई मदेरणा को आज दिल्ली से जोधपुर लाएगी क्योंकि 9 दिसंबर को मदेरणा की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है।